Sunday, August 2, 2020

पर्यटन स्थलों का ब्रोशर व बुक-लेट तैयार करवा रहे : कलेक्टर

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने रविवार को शंकरगढ़ पहाड़ी एवं मीठा तालाब का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी व अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्‍टर शुक्‍ला ने बताया शंकरगढ़ पहाड़ी पर तीन दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन अक्‍टूबर माह में किया जाएगा। इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित छोटे तालाब को विकसित किया जाएगा। पहाड़ी के मैदान पर पौधारोपण किया जाएगा। पहाड़ी पर जाने का रास्‍ता, सीढ़ी, बिजली और पानी की व्‍यवस्‍था करवाई जाएगी, ताकि यहां आने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। पहाड़ी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने पर देवास और आसपास के शहरों के पर्यटक यहां पर घूमने आ सकेंगे। एडवेंचर ग्रुप के लिए आने वाले समय में सबसे अच्‍छा स्‍थान होगा। देवास के मीठा तालाब को भी विकसित कर एडवेंचर गतिविधियों के लिए तैयार किया जाएगा। इन स्थानों के अलावा खिवनी अभ्‍यारण कन्‍नौद को भी इसी तरह विकसित किया जाएगा। कलेक्‍टर ने बताया जिले में स्थित सभी पर्यटन स्‍थलों को ब्रोशर एवं बुक-लेट तैयार किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/getting-the-brochures-and-booklets-prepared-for-the-tourist-places-collector-127579945.html

No comments:

Post a Comment