कोरोना संक्रमण असर गणेशोत्सव पर देखा जा रहा है, शहर में लगने वाले छोटे-बड़े पांडाल कहीं नजर नहीं आ रहे है। अब गणेश प्रतिमा विसर्जन पर भी कड़े प्रतिबंध रहेंगे। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले प्रतिमा विसर्जन चल समारोह (जुलूस) नहीं निकलेंगे। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी लोग नदी, तालाब सहित अन्य जलाशयों पर जाकर नहीं कर पाएंगे। नगरपालिका द्वारा ही निर्धारित मापदंडों के अनुरुप छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नपा शहर में 22 स्थानों पर प्रतिमा कलेक्शन पाइंट बनाएंगी। जहां पहुंचकर श्रद्धालु प्रतिमाएं दे सकेंगे, यहां से प्रतिमाएं एकत्र कर नपा शहर में निर्धारित तीन स्थानों पर ले जाकर उनका विसर्जन करेंगी। यदि कोई श्रद्धालु जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गणेश विसर्जन के दौरान भी नदी, तालाब सहित अन्य जलाशयों पर भीड़ रोकने के लिए गृह विभाग मप्र शासन द्वारा जारी आदेश जारी किया गया है। इसी आदेश के बाद कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने शुक्रवार को विस्तृत आदेश जारी किया गया। जिसके तहत जिले में 1 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही जलाशयों में श्रृद्धालुओं द्वारा प्रतिमा विसर्जन पर भी प्रतिबंध लगाया है।
नगरपालिका द्वारा नीमच शहर के नीमच कैंट, नीमचसिटी और उपनगर बघाना में 22 स्थानों पर कलेक्शन सेंटर बनाएंगी। यहां पर लोग गणेश प्रतिमा लाकर देंगे और नपा कर्मचारी वाहन से संजीवनी तालाब के पास बने अस्थाई जलकुंड सहित तीन स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन करेंगे। इस साल शहर में सार्वजनिक स्थलों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित नहीं की गई है। शहर में अधिकांश घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।
यहां स्थापित होंगे प्रतिमा कलेक्शन सेंटर
शहर के तीनों थाना क्षेत्र स्तर पर नपा द्वारा प्रतिमा कलेक्शन सेंटर स्थापित करने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत नीमच कैंट क्षेत्र में भारत माता फोरजीरो चौराहा, घंटाघर चौराहा, सीआरपीएफ चौराहा, चौकन्ना बालाजी मंदिर चौराहा, शंकर आइल मिल क्षेत्र, बंसल चौराहा आंबेडकर मार्ग, ग्वालटोली चौराहा, कृष्ण चौक ग्वालटोली, शो-रूम चौराहा, फव्वारा चौक, माधोपुरी बालाजी मंदिर और विजय टॉकीज चौराहा। इसी प्रकार नीमच सिटी थाना क्षेत्र में पिपली चौक, प्रताप चौक, जोशी मोहल्ला, इंदिरा नगर चौराहा व रावण रुंडी तथा बघाना थाना क्षेत्र में हाेली चौक, फतेह चौक, पठारी मोहल्ला, धनेरिया रोड, स्टेशन रोड और एकता कॉलोनी में गणेश प्रतिमा कलेक्शन सेंटर स्थापित होंगे।
यह रहेगी व्यवस्था: प्रतिमा कलेक्शन सेंटर पर तखत व टेंट लगाकर काउंटर बनाया जाएंगा। जहां लोग गणेश प्रतिमाओं को रख सकेंगे। यहां से नपा मौैके पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली या अन्य वाहन में रखेंगी और निर्धारित विसर्जन स्थल पर ले जाएंगी। जहां सम्मान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन नपा कर्मियों द्वारा किया जाएंगा।
यह रहेंगे तैनात : प्रतिमा कलेक्शन सेंटर पर नपा कर्मियों के अलावा वार्ड प्रभारी, दरोगा, वार्ड समिति सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट व पुलिस जवान तैनात रहेगी। साथ ही 4 सेक्टर प्रभारी भी व्यवस्था देेखेंगे।
यहां होंगे विसर्जन : नपा द्वारा संजीवनी तालाब के पास दो अस्थाई जलकुंड का निर्माण किया जाएगा। जहां कैंट क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएंगा। जबकि नीमच सिटी में रावण रुंडी रोड स्थित बंदे की पाल (स्टॉप डेम) आैर बघाना में शिव घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान नपा के कुशल कर्मचारी तैनात रहेंगे।
तैयारियां की जा रही हैं
^शहर में प्रतिमाओं के कलेक्शन सेंटर के लिए सें स्थानों का चयन कर पुलिस व प्रशासन के साथ हुई बैठक में किया गया है। जहां आवश्यक सुविधाएं जुटाने के साथ नपा कर्मियों की तैनात किया जाएगा। एक पहले रात तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। तीन स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, इसके लिए भी स्थान तय है और तैयारी की जा रही है।
सीपी राय, सीएमओ नपा नीमच
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/statues-will-be-collected-at-22-places-napa-will-immerse-idols-at-3-places-127660718.html
No comments:
Post a Comment