12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सरस्वती शिशु मंदिर पुरम की छात्रा तुलसी कुमावत का इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। स्कॉलरशिप विज्ञान और प्रोद्योगिक विभाग नई दिल्ली द्वारा दी जाएगी। इसमें तुलसी को 80 हजार रुपए 5 साल तक दिए जाएंगे। प्रचार-प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया स्कूल प्राचार्य भगवानसिंह ठाकुर, सचिव अजीत चत्तर, अध्यक्ष अनिल पावेचा ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/tulsi-kumawat-selected-in-inspire-scholarship-127656734.html
No comments:
Post a Comment