Friday, August 28, 2020

मुख्यमंत्री का आज होने वाला निर्माण कार्यों का ई लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम निरस्त

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 29 अगस्त शनिवार को सुबह 11.30 बजे विदिशा नगरपालिका द्वारा करवाए गए 106 करोड़ 96 लाख 78 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का ऑनलाइन लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर डा.पंकज जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को किए जाने वाला ई लोकार्पण और भूमिपूजन पोस्टपोंड हो गया है।
यह कार्यक्रम अब 30 सितंबर रविवार को होने की संभावना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम शनिवार को जारी किया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली थीं लेकिन फिलहाल कार्यक्रम निरस्त हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन और सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए बस स्टैंड स्थित नपा के पुराने कार्यालय भवन के प्रतीक्षालय में मंच मंच तैयार किया जा रहा है। यहीं पर मुख्य समारोह होगा। कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोगों को बुलाया जाएगा।
खराब मौसम के कारण आज सीएम का विदिशा दौरा निरस्त
विदिशा| खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 29 अगस्त शनिवार को विदिशा जिले का दौरा कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री यहां जिले में हेलीकाप्टर से शनिवार को विदिशा आकर खरीफ फसलों के नुकसान का जायजा लेने वाले थे लेकिन खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री का शनिवार को होने वाला दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर डा.पंकज जैन ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री विदिशा जिले में ग्यारसपुर तहसील के ग्राम औलिंजा, लटेरी तहसील के ग्राम धनवास और शमशाबाद तहसील के ग्राम सांगुल और वर्धा में आकर फसलों का नुकसान का जायजा लेने वाले थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और मौसम खराब होने के पूर्वानुमान के चलते उनका दौरा फिलहाल निरस्त हो गया है।

विधायक बोले- नपा के कार्य अपूर्ण और गुणवत्ताहीन इसलिए लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे
विदिशा| विधायक शशांक भार्गव ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं नगरपालिका सीएमओ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि नगरपालिका द्वारा आगामी दिनों में उनके आतिथ्य में विदिशा नगरपालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों के संबंध में ई-लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विधायक भार्गव ने उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि अपूर्ण, दिशाहीन एवं गुणवत्ता विहीन कार्यों के लोकार्पण में जनहित एवं विकास की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए मैं कार्यक्रम में उपस्थित होने में असमर्थ हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/e-inauguration-of-chief-ministers-construction-work-today-bhoomipujan-program-canceled-127663885.html

No comments:

Post a Comment