शुक्रवार को बुध ग्रह ने राशि परिवर्तित कर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही इसी माह 17 अगस्त को सूर्य भी राशि परिवर्तित करेंगे। जबकि 1 सितंबर को मंगल और शुक्र भी अपनी राशि बदल लेंगे इस प्रकार 31 दिन के भीतर चार ग्रहों की राशि परिवर्तन का सकारात्मक असर भी देखने को मिलेगा।
ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहों के राशि परिवर्तन से ना सिर्फ अच्छी बारिश की योग बनेंगे बल्कि आरोग्यता भी बढ़ेगी। अभी गुरु व शनि वक्रीय स्थिति में हैं।
चार ग्रहों का यह राशि परिवर्तन मौसम को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला होगा। अगस्त में अच्छी बारिश के योग बनेंगे, जबकि रस प्रधान ग्रह शुक्र शीतल ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेगा, परंतु 1 सितंबर को मंगल के अपनी ही राशि मेष में पहुंचने के कारण कहीं-कहीं प्राकृतिक
आपदाएं भी होगी। आकाशीय बिजली गिरने, आंधी व भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती है। सुखद स्थिति यह रहेगी कि इसी माह के आखिरी से महामारी के प्रकोप में कमी आना शुरू होगी, जिसकी वजह सूर्य का अपनी राशि सिंह में पहुंचना होगा, जो अभी जलीय राशि कर्क में है।
ज्योतिषियों के मुताबिक
शुक्र का एक अगस्त को राशि परिवर्तन आरोग्यता उत्पन्न करेगा। यह स्थिति तब बनेगी, जब बुध कर्क में कुछ दिन रहने के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगल अभी जलीय राशि मीन में है। सूर्य अभी कर्क राशि में है, जो जल तत्व राशि है, जबकि सूर्य अग्नि तत्व है। 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। सूर्य प्रधान ग्रह की श्रेणी में हैं। राशि परिवर्तन का असर मौसम व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभाव डालता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/sun-on-17th-and-mars-venus-will-change-on-1-september-127579947.html
No comments:
Post a Comment