माॅडल एक्ट को लेकर मंडी व्यापारी 3 से 5 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल मध्यप्रदेश अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर की जा रही है।
रतलाम मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष विनोद जैन लाला एवं सचिव राकेश राठी ने बताया कि केंद्र सरकार के मॉडल एक्ट को मंडियों में लागू नहीं किया जा रहा है जबकि मंडी के बाहर इसे लागू कर दिया गया है। यानी कोई व्यापारी मंडी परिसर में खरीदी करे तो उसे मंडी टैक्स चुकाना होता है। वहीं अनुज्ञा के आधार पर ही मंडी से बाहर माल ले जाया जा सकता है। जबकि यहीं खरीदी कोई व्यापारी मंडी के बाहर करता है तो उसे ना तो लाइसेंस की जरूरत है और ना ही मंडी टैक्स चुकाना पड़ता है। अनुज्ञा भी लेने की जरूरत नहीं। वह बगैर अनुज्ञा के ही कहीं भी माल भेज सकता है। प्रदेश सरकार को मॉडल एक्ट मंडियों के अंदर भी लागू करना चाहिए। प्रदेश सरकार दोहरा रवैया अपनाना बंद करें। इसको लेकर मंडी में सभी व्यापारी 3 से 5 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इसकी जानकारी हमने मंडी प्रशासन को दे दी है।
हड़ताल के बाद 7 सितंबर से खुलेगी मंडी
3 से 5 सितंबर तक व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे, वहीं 6 सितंबर को रविवार है। इससे मंडी में लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी। मंडी दोबारा 7 सितंबर से खुलेगी। इधर मोहर्रम के चलते मंडी सोमवार को बंद रही। वहीं मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के चलते बंद रहेगी। यानी इस सप्ताह मंडी सिर्फ बुधवार को ही खुलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/strike-will-be-from-3-to-5-in-protest-against-private-market-127673470.html
No comments:
Post a Comment