Thursday, August 27, 2020

आरक्षकों पर हमला कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए रेत चोर, फोटो खींचने पर आरआई को मारे लट्‌ठ-पत्थर

मेहराघाट से जब्त की गई अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए रेत चोरों ने प्रशासन और पुलिस आरक्षकों पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना बुधवार देर शाम की है। राजस्व निरीक्षक अमन चौहान को डंडा लगने से सिर में चोट आई। पुलिस ने एक आरोपी टीटू कीर निवासी होरियापीपर-रामपुरगुर्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी आरएस गुर्जर ने बताया दो नायब तहसीलदारों ललित सोनी और मृगेंद्र सिसौदिया द्वारा मेहराघाट से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। राजस्व निरीक्षक अमन चाैहान के साथ दो पुलिसकर्मी रीतेश और आशीष ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में पांच लोगों मेहराघाट के सोनू कीर, टीटू कीर, पंकज कीर, जयराम कीर, गया प्रसाद कीर ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

उस दौरान आरआई चौहान ने हमलावरों का फोटो खींचना शुरू कर दिया और मदद के लिए शोर किया। यह देख हमलावरों ने आरआई को सिर में लट्‌ठ मारा। पत्थरबाजी की और प्लास्टिक की कुर्सी भी मारी। मेहराघाट के काेटवार रामकिशाेर और पटवारी अजयसिंह तोमर ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया आराेपी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाकर भाग गए। पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ आरआई को चोट आई है।

मेहराघाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली लाते समय हुआ हमला

तहसीलदार शैलेंद्र सिंह बडाेनिया ने बताया मेहराघाट में तवा की रेत खदान से रेत चाेरी करने और अधिकारियाें पर करने वाले 5 लाेगाें के खिलाफ नामजद एफआईआर राजस्व निरीक्षक अमन चाैहान ने दर्ज कराई है। एक काे पुलिस ने पकड़ लिया है। एक दिन पहले ही पिपरिया में भी रेत के डंपर राजस्व अमले ने पकड़े हैं। रामपुर पुलिस ने आरआई अमन चौहान निवासी कोठी बाजार होशंगाबाद के बयान पर मेहराघाट के सोनू कीर, टीटू कीर, पंकज कीर, जयराम कीर, गया प्रसाद कीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि रास्ते में एक स्थान पर रोककर आरोपियों ने हमला किया।

नायब तहसीलदार के बयान पर पुलिस ने दर्ज की एक अन्य एफआईआर

दूसरी एफआईआर ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक और मालिक के खिलाफ कमिश्नर कॉलोनी होशंगाबाद निवासी नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया के बयान पर दर्ज की है। इस ट्रैक्टर-ट्राॅली में बुधवार की शाम को अवैध रूप से रेत भरकर ले जाई जा रही थी इसलिए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हमारे थाने के पांच पुलिसकर्मियों सहित अधिकारियाें पर हमला हुआ है

दाे नायब तहसीलदार और एक आरआई के साथ रामपुर थाने से 5 पुलिसकर्मी रेत खदान पर भेजे गए थे। आराेपियाें ने आरआई के सिर पर डंडा मारा। पुलिसकर्मियों ने एक आराेपी की ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ ली थी, क्षेत्र बहुत बड़ा हाेने से आरआई पर हमला हाेने से राेक नहीं पाई है।- राजेंद्र गुर्जर, थाना प्रभारी रामपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/sand-thieves-took-away-tractor-trolley-rescued-by-attacking-guards-killed-ri-on-taking-photographs-127660574.html

No comments:

Post a Comment