नाबालिकों से हैवानियत करने वाले भोपाल के प्यारे मियां के शहर में स्थित लालाराम नगर के मकान की दोबारा जांच होगी। इंदौर पुलिस मौका-नक्शा बनाएगी। यहां से सबूत जुटाएगी और वीडियोग्राफी होगी। अभी पुलिस ने इस मकान को सील कर रखा है। पहले गुरुवार से कार्रवाई होना तय था, लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री शहर आ रहे हैं, इसलिए टल गई। अब शनिवार से कार्रवाई शुरू होगी।
पीड़िताओं के दोबारा बयान भी लेंगे
संयोगितागंज सीएसपी पूर्ति तिवारी के अनुसार प्यारे मियां के खिलाफ भोपाल में जितने भी बयान और जानकारियां जुटाई गई हैं। उसके आधार पर सारी जानकारी क्रॉस चेक की जाएगी। घटनास्थल का बारी कि से मुआयना करने के बाद नक्शा तैयार करेंगे।
लालाराम नगर के मकान सहित आरोपी प्यारे मियां के शहर में जो भी ठिकाने बताए गए हैं वहां से हर सबूत जुटाया जाएगा। एफएसएल की टीम जांच करेगी। जिस घर में नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई है उसे सबूत के तौर पर कोर्ट में दर्शाना होगा। सीएसपी का कहना है कि जिन नाबालिगों ने केस दर्ज करवाया है, उनके फिर से बयान लिए जाएंगे। इसके अलावा अभी कोई और भी पीडि़ता सामने आती है तो उससे भी आवेदन लेकर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/police-will-gather-every-evidence-of-the-information-given-by-minors-will-also-take-the-victims-statements-again-127659892.html
No comments:
Post a Comment