पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया सोयाबीन के पौधे नष्ट हो गए है। किसान कमलेश जाट, प्रकाश शिवराम व राजेश चंपालाल ने बताया सोयाबीन की फसल से किसानों को उम्मीद थी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति खराब हो गई है। बालमुकुंद मुकाती, प्रवीण चौहान व भगवान जाट व दादू मंडलोई ने कहा मौसम की प्रतिकूलता से लोग परेशान है। हर्षद जाट व सुगनचंद जाट ने बताया किसानों की समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी देगा। प्रशासन फसलों का सर्वे करने का आदेश जारी करें।
इधर... खातों पर रोक लगने से लोग परेशान
सनावद | बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कई खातों को फ्रीज व ब्लाॅक कर निकासी व जमा रोके जाने से शाखा के कई खाताधारक परेशान हो रहे हैं। खाताधारकों में अधिकांश किसान वर्ग के हैं। इनके खातों में अगस्त माह की पीएम किसान सम्मान निधि जमा नहीं हो सकी, बैंक ने खाताधारकों को सूचना नहीं दी। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रति किसान 2 हजार रुपए की राशि अगस्त माह में डाली गई। खाते पुन: चालू नहीं हुए तो क्षेत्र के किसानों को नुकसान हो सकता है। समाजसेवी जय करोड़ा ने शाखा व तहसीलदार सनावद को पत्र के माध्यम से जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/soybean-crop-getting-spoiled-due-to-excess-rain-127667106.html
No comments:
Post a Comment