घर के पास ही स्थित अपने खेत में पीने का पानी भरने गई बालिका की कुएं में डूबने से मौत हो गई। चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह अवास्या ने बताया ग्राम बड़ा (बामनियापुरा) की मंजू पिता ज्ञानसिंह (12) शनिवार शाम 5 बजे अपने खेत में पीने का पानी भरने गई थी। कच्चे कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। बहुत देर तक पानी लेकर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं से निकलकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/girl-drowned-in-water-well-dies-127667095.html
No comments:
Post a Comment