Monday, August 31, 2020

सीएम हेल्पलाइन में बिजली संबंधी शिकायतों में कमी

मैदानी अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं आपूर्ति की सघन माॅनिटरिंग से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन 181 पर बिजली संबंधित शिकायतों में व्यापक कमी आई है। यह कमी न केवल अन्य बिजली कंपनियों की तुलना में है, बल्कि अगस्त प्रथम कार्य दिवस की तुलना में अगस्त अंतिम कार्यदिवस में भी शिकायतों में कमी आई हैं।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर ने बताया कि प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देशानुसार सभी 15 जिलों के अधीक्षण यंत्री आपूर्ति एवं उपभोक्ता सेवाओं पर पैनी निगाह रख रहे हैं। इससे शिकायतों में कमी की स्थिति बनी है। कंपनी स्तर पर इसकी रोज समीक्षा की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं में संतुष्टि बरकरार रहे। 31 अगस्त की स्थिति में मप्र में सबसे कम बिजली संबंधी शिकायतें पश्चिम क्षेत्र कंपनी के पंद्रह जिलों की 2219 है।
अगस्त प्रथम कार्य दिवस को शिकायतों की संख्या 2265 थी। वर्षा के बाद भी अब 31 अगस्त की स्थिति में सीएम हेल्पलाइन पर बिजली संबंधी शिकायतों में कमी आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/reduction-in-complaints-related-to-electricity-in-cm-helpline-127673472.html

No comments:

Post a Comment