Saturday, August 29, 2020

टनटनिया पहाड़ी पर दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

लगातार हो रही तेज बारिश के दौरान सुबह 4 बजे के करीब अधारताल थाना क्षेत्र स्थित मोहरिया राजा बाबा की कुटी के पास टनटनिया पहाड़ी पर बने एक मकान की दीवार भरभरा कर ढह गयी। दीवार गिरने के वक्त मकान के अंदर परिवार के 7 सदस्य सो रहे थे। इनमें से एक 40 वर्षीय महिला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसकी मौत हो गयी। वहीं परिवार के 6 सदस्य बाल-बाल बच गये। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए रवाना किया। सूत्रों के अनुसार थाने में सुबह राजा बाबा की कुटी मोहरिया निवासी मो. अकबर ने सूचना देकर बताया कि रात पौने 4 बजे के करीब उसके मकान के पिछले हिस्से की दीवार बारिश के कारण अचानक भरभरा कर गिर गयी थी। हादसे के वक्त उसकी पत्नी फरीदा बेगम उम्र 40 वर्ष के अलावा परिवार के अन्य 6 सदस्य मलबे में दब गये थे। दीवार गिरने के बाद परिवार के 6 सदस्य किसी तरह मलबे से बाहर निकले वहीं महिला फरीदा बेगम मलबे में दब गयी थी। आसपास के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य करते हुए उसे मलबे के बाहर निकाला और गंभीरावस्था में इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति व बच्चों की जान बची
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार गिरने की आवाज सुनकर पति मो. अकबर व उसके 5 बच्चे मलबे में दब गये थे। किसी तरह एक बच्चे ने बाहर निकलकर लोगों से मदद माँगी और फिर आसपास के लोगों ने बचाव कार्य करते हुए सभी को बाहर निकाला था। हादसे में पति मो. अकबर व बच्चों को हाथ, पैर में मामूली चोटें आई हैं।
पहाड़ी पर बसी है बस्ती
इस संबंध में टीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि टनटनिया पहाड़ी पर करीब सौ से अधिक मकान बने हैं। इसमें से मो. अकबर का मकान था। मकान की पीछे की दीवार पहाड़ी से सटी थी और बारिश के कारण संभवत: मिट्टी धसकने से दीवार पर आकर गिरी जिससे यह हादसा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman dies under debris from falling wall on Tontonia hill


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/woman-dies-under-debris-from-falling-wall-on-tontonia-hill-127667084.html

No comments:

Post a Comment