Friday, August 28, 2020

शहर में बिना मास्क घूम रहे लोग, रस्म अदायगी बना रोको-टोको अभियान

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बावजूद शहर के लोग कोविड़-19 का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे है। एक वाहन पर कई लोग बैठे कर सफर कर रहे है। तो बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के ही शहर में घूम रहे है। स्थानीय प्रशासन एवं नगर पालिका के द्वारा चलाया जा रहा रोको-टोको अभियान के द्वारा की जाने वाली कार्रवाई भी रस्म अदायगी बन कर रह गई है।

सोमवार से शुरु हुए रोको टोको अभियान के तहत 4दिन में मात्र 142लोगों पर कार्रवाई कर 14200 का राजस्व बसूला गया है।जिसमें सोमवार को 50, मंगलवार को 35, बुधवार को 28 एवं गुरुवार को 29 लोगों पर जुर्माना कार्रवाई की गई।जबकि सार्वजनिक स्थानों एवं बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े हो रहे है।जिन पर कार्रवाई नही की जा रही है।

रेलवे गेट बंद होने पर बिना मास्क के खड़े होते है लोग- रेलवे गेट के बंद होने के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक बिना मास्क के गेट के खुलने के इंतजार में खड़े होते है। ये सामाजिक दूरी का पालन नही करते हुए पास पास में बाइक एवं वाहन लगाकर खड़े होते है।जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए की सार्वजनिक स्थानों पर कोविड़-19 का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ अधिक से अधिक कार्रवाई की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/people-roaming-around-in-the-city-without-masks-stop-the-ritual-payment-127663879.html

No comments:

Post a Comment