Friday, August 28, 2020

महिला की शवयात्रा से अंतिम संस्कार तक शव के पास बैठा रहा कुत्ता

इंसान और पालतू जानवर के बीच किस हद तक अपनत्व और भावनात्मक संबंध हो सकते हैं, इसकी मिसाल शुक्रवार एक बुजुर्ग महिला की शव यात्रा से लेकर अंतिम संस्कार तक मौजूद रहे एक पालतु कुत्ते ने दी। शहर के टीलाखेड़ी निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग पार्वती देवी की शुक्रवार की सुबह मृत्यु हो गई। उक्त मृतक बुजुर्ग महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर से मुक्तिधाम ले जाने के लिए शव वाहन में रखा गया। इसी दौरान एक कुत्ता भी इस शव वाहन में मृतक महिला के शव के पास जाकर बैठ गया। इसके बाद शव यात्रा जब मुक्तिधाम पहुंची तो यह कुत्ता अंतिम संस्कार होने तक पूरे समय शव के पास मायूस हालत बैठा रहा। मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां पार्वती देवी ने इस कुत्ते को बचपन की अवस्था से ही पाला है। इस कुत्ते को दोनों समय का खाना वे ही खिलाती थीं बेटे ने बताया कि उसकी मां से इस पालतूकुत्ते को काफी लगाव था।

अंतिम यात्रा में शव के साथ बैठकर आया
समाजसेवी एवं अंतिम यात्रा वाहन सेवा के संचालक विकास पचौरी ने बताया कि यह पालतू कुत्ता उक्त बुजुर्ग महिला के टीला खेड़ी स्थित घर से अंतिम यात्रा शुरू होने के दौरान ही वाहन में जबरदस्ती बैठ गया था।और मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होने तक वह मायूसी की हालत में मृतक महिला के शव के आसपास ही बैठा रहा।

अंतिम संस्कार होने तक शव के पास मायूस बैठा रहा कुत्ता
यह पालतू कुत्ता उक्त बुजुर्ग महिला के शव के साथ जहां वाहन में बैठकर मुक्तिधाम तक पहुंचा, वहीं अंतिम संस्कार होने तक शव के आसपास ही बैठा रहा। यही नहीं मुक्तिधाम में शव के पास बैठकर यह कुत्ता पूरे समय भोंक कर अपना दुख भी जताता रहा। इस दौरान मुक्तिधाम में मौजूद परिजन और अन्य लोग भी इस कुत्ते की बुजुर्ग महिला के प्रति भावनाएं देखकर द्रवित हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dog sitting near the dead body from the funeral procession of the woman


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/dog-sitting-near-the-dead-body-from-the-funeral-procession-of-the-woman-127663896.html

No comments:

Post a Comment