Thursday, August 27, 2020

आरआई की दबंगाई-नपा की मजबूरी : उत्कृष्ट सड़क पर नाली निर्माण का काम रुकवाया

जनपद पंचायत भवन कार्यालय कार्नर से राजीव नगर होकर सांवलियाजी मंदिर तक जा रही उत्कृष्ट सड़क के दोनों तरफ करीब नाली का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी पुलिस लाइन की तरफ नाली निर्माण का कार्य आरआई की दंबगाई के कारण करीब एक महीने से रुका हुआ है। जहां से नपा नाली निकाल रही है, उसके बीच आरआई निवास है। नपाधिकारियों का कहना है कि उक्त जमीन सड़क निर्माण के दायरे में है और पीछे से जिस लाइन से नाली का निर्माण हो रहा है,आगे भी उसी लाइन से बनाई जा रही है। फिर भी आरआई काम नहीं करने दे रहे है। इसे लेकर नपा ने एसपी को भी पत्र लिखा है।
नगरपालिका द्वारा सब्जी मंडी से लेकर सिटी फोरलेन क्रास कर राजीव नगर, नीमचसिटी रोड सांवलियाजी मंदिर पीछे तक उत्कृष्ट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें डामरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब एक किमी लंबे इस रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण 80फीसदी पूरा हो गया है। यातायात थाना परिसर से आरआई निवास कार्नर सिटी फोरलेन तक का कार्य बाकी है। पुरानी पुलिस लाइन की साइड के निजी लोगों के अतिक्रमण तोड़कर तो नपा ने नाली का निर्माण कर दिया और यातायात थाना के सामने नाली निर्माण के लिए खुदाई करते हुए आरआई निवास के पास पहुंचे तो आरआई आनंद घुंगरवाल ने काम रुकवा दिया। क्योंकि उनके निवास परिसर से होकर नाली का निर्माण होना था। उनका कहना था कि यह पुलिस की जमीन है और इस पर नपा नाली का निर्माण नहीं कर सकती है। जबकि नपा का कहना है कि वे सड़क की निर्धारित चौड़ाई के अनुसार ही सड़क व नाली का निर्माण कर रहे है। इस दौरान सभी का अतिक्रमण हटाया और आरआई निवास भवन पीछे बना हुआ है। जबकि आगे उन्होंने जगह को कवर कर रखा है। इसलिए उनसे अनुरोध किया था। लेकिन वे निर्माण नहीं होने दे रहे है। इसे लेकर कलेक्टर व एसपी को भी अवगत करवा दिया था।

यह तो पुलिस की दबंगाई है

^राजीव नगर में नपा ने निजी लोगों का भी अतिक्रमण हटाकर नाली का निर्माण किया है। तो किसी की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई। किसी ने विरोध नहीं किया। इसी प्रकार आरआई निवास के आगे तारफेंसिंग व अन्य प्रकार से सड़क तक जगह घेर रखी है। उसी जगह नाली का निर्माण किया जा रहा है। यहां पुलिस विभाग द्वारा पुलिस क्वाॅटरों का निर्माण किया जा रहा है। एेसे में यह नाली उनके भी तो उपयाेग होगी। यह सरासर पुलिस की दबंगाई है।
योगेश प्रजापति, पूर्व पार्षद नपा नीमच

पत्र लिख चुके हैं

नपा अपनी जमीन पर ही नाली का निर्माण कर रही है। आरआई द्वारा उक्त जमीन को पुलिस विभाग की बताकर काम रुकवा दिया गया। इसे लेकर कलेक्टर व एसपी को पहले ही अवगत करवा दिया था। एसपी को पत्र लिखकर नाली निर्माण करने के लिए अनुमति देने का निवेदन किया है। -सीपी राय, सीएमओ नपा नीमच

सिद्धांत की बात है

^आरआई निवास की जमीन पुलिस विभाग की है। उसकी रक्षा करना मेरा काम है। यह दंबगाई नहीं सिद्धांत की बात है, इसमें पर्सनल तो कुछ नहीं है। जमीन किसकी है इसके लिए पटवारी को नपती के लिए लिखा है। नपती के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यातायात थाना परिसर के आगे तो निजी निवास के आगे घुमाकर नाली निकाली गई, तो यहां क्यों नहीं आगे से निर्माण कर रहे हैं।
आनंद घुंगरवाल, आरआई जिला पुलिस नीमच

विवाद वाली कोई बात नहीं है

विवाद वाली कोई बात नहीं है, दोनों ही विभाग शासन के अंग है। जमीन पुलिस विभाग में हाेने का मामला संज्ञान में आया है। आरआई ने पुलिस लाइन की जमीन होने के कारण निर्माण करने से रोका था। जमीन की नपती के लिए पटवारी को लिखा है।नपा सीएमओ काे भी अवगत करवा दिया है।
मनोजकुमार राय, एसपी जिला नीमच








Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RI's bullying-NAPA helplessness: Drain construction work stopped on excellent road


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/ris-bullying-napa-helplessness-drain-construction-work-stopped-on-excellent-road-127660724.html

No comments:

Post a Comment