इस बार श्रीगणेश प्रतिमाओं व ताजियों का विसर्जन नावड़ातौड़ी के बजाय माकड़खेड़ा नर्मदा तट के वैकल्पिक कुंडों में अलग-अलग होगा। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन वेदांत विला आश्रम के पास घाट पर होगा, जबकि ताजियों का विसर्जन लेपा मार्ग स्थित वेदा पुल के पास किया जाएगा। सरपंच नारायण वर्मा व सचिव रवींद्र पटेल ने बताया शासन के आदेश पर दोनों चयनित स्थान पर कुंड तैयार करवा दिए हैं। एसडीओपी मानसिंह ठाकुर ने कहा प्रतिमाओं व ताजियों का विसर्जन श्रद्धालु घर पर ही करें। यदि घर पर नहीं कर पाते हैं तो संबंधित पंचायत व नगर परिषद के माध्यम से अलग-अलग समुदाय के 4-4 लोगों की कमेटी बनेगी। प्रतिमाएं व ताजिए इन्हें दे। इन सदस्यों के अस्थायी कार्ड भी बनाकर दिए जाएंगे। यदि कोई श्रद्धालु विसर्जन करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/statues-and-fresh-carvings-for-immersion-127667124.html
No comments:
Post a Comment