Sunday, August 2, 2020

काेविड 19 आईसीयू का 50% से ज्यादा काम पूरा, अगस्त में ही हाे जाएगा चालू

जिला अस्पताल में काेविड 19 अाईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। इसका काम 50% से ज्यादा पूरा हाे गया है। अगस्त में ही यह वार्ड चालू हाे जाएगा। अभी मरीजाें काे प्राइवेट हाॅस्पिटल में भेजा जा रहा है।
भवन की तल मंजिल पर ही 10 बेड का काेविड 19 अाईसीयू बनाया जा रहा है। अभी जो भी मरीज संदिग्ध अाैर पाॅजिटिव मरीज मिलते हैं, उन्हें उज्जैन राेड स्थित अमलतास हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। सरकार द्वारा हर जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम हाेगी।
सीएमएचओ डाॅ. एमपी शर्मा ने बताया कोविड मद से आईसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है। वार्ड 10 बेड का बनाया जा रहा है। निर्माता एजेंसी लाेक निर्माण विभाग की पीआईयू विंग है। वार्ड पूरा एसी रहेगा। 50 प्रतिशत से ज्यादा काम हो गया है 10 से 15 दिन का काम अाैर बचा है। हर बेड पर सेंट्रलाइज अाॅक्सीजन लाइन रहेगी। आवश्यक उपकरण कुछ आ चुके हैं और जो रह गए हैं, वह आने वाले हैं। कितने वेंटीलेटर रहेंगे, अभी सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है। इस वार्ड में काेराेना के मरीजों को रखा जाएगा। सीएमएचअाे डाॅ. शर्मा ने बताया शासन का पैसा बचेगा। लोगों को अभी दूर जाना पड़ता है जिससे समय और पैसा दोनों लगता है। मेडिकल स्टाफ और डाक्टरों का प्रशिक्षण भी हो चुका है, जो इस वार्ड में अपनी सेवाएं देंगे। वर्तमान में उज्जैन राेड स्थित अमलतास अस्पताल में मरीजों का उपचार कराया जाता है जो देवास से करीब 10 किमी दूर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/more-than-50-work-of-cavid-19-icu-completed-will-be-operational-only-in-august-127579944.html

No comments:

Post a Comment