इंदौर के कॉलेजों में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) कोर्स की स्कालरशिप को लेकर सवाल उठे हैं। इस बीच यह जानकारी सामने आई कि 2016 तक शहर के सिर्फ 7 कॉलेजों में यह कोर्स था। अब 21 कॉलेजों में है और 7 नए कॉलेजों को इस साल इसकी अनुमति मिली है। हालांकि इस साल से ही शासन ने 40 हजार रुपए फीस तय कर दी है। गौरतलब है कि इंदौर संभाग के 37 कॉलेजों के पीजीडीएम कोर्स की स्कॉलरशिप में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई हैं।
शिकायत के आधार पर शासन ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। शासन पहले ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक बीके श्रीमाली को हटा चुका है। संभागायुक्त की तरफ से कहा गया है, कमेटी स्कालरशिप मामले की जांच 15 दिन में पूरी करे। फिर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-pgdm-in-the-name-of-pgdm-which-took-fake-scholarship-of-50-crore-started-the-same-course-in-14-colleges-in-four-years-127659788.html
No comments:
Post a Comment