Friday, August 28, 2020

विधायक ने खेतों में पहुंचकर लिया सोयाबीन के नुकसान का जायजा

विधायक शशांक भार्गव ने शुक्रवार को पीला मोजेक बीमारी से ग्रसित सोयाबीन फसल की क्षति एवं अफलन से प्रभावित फसल के संबंध में विदिशा तहसील के ग्राम हिरनई, खरी एवं गुलाबगंज तहसील के ग्राम मढीपुर, अम्बार, विलराई, अटारीखेजडा, सिमरहार, सुआखेडी, घोंसुआ, मढीचौबीसा, घुरदा, मूडरा गणेशपुर, सोजना, हाथियाखेडा, वन आदि ग्रामों का दौरा कर किया। यहां विधायक ने किसानों के खेतों पर पहुंचकर पीला मोजेक बीमारी एवं अफलन से ग्रसित सोयाबीन की फसल का किसानों के समक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार यथाशीघ्र किसानों के हित में निर्णय ले एवं फसलों को हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल अधिकतम मुआवजा राशि की व्यवस्था करे, जिससे कि किसान पर आए संकट को कुछ हद तक दूर किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/mla-took-stock-of-the-loss-of-soybean-after-reaching-the-fields-127663883.html

No comments:

Post a Comment