शुक्रवार से बंद दोनों कृषि उपज मंडी 1 सितंबर यानी बुधवार को केवल एक दिन के लिए खुलेगी। इसके बाद फिर बंद रहेगी। मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में 3 से 5 सितंबर तक व्यापारी हड़ताल पर हैं।
व्यापारी संगठन अध्यक्ष पवन पाटनी का कहना है कि मॉडल मंडी एक्ट में प्राइवेट मंडियां खुलेंगी और वे टैक्स फ्री हो जाएंगी तो सरकारी मंडियों का औचित्य नहीं रहेगा। हमारा भी टैक्स आधा करें। लाइसेंस आजीवन करें। वहीं 3 सितंबर से ही मंडी कर्मचारी संगठन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
इन्होंने सोमवार को एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी को ज्ञापन दिया। इनका कहना है हमें राज्य सरकार के कर्मचारी बनाएं तथा नौकरी की सुरक्षा दें क्योंकि प्राइवेट मंडी यानी मॉडल एक्ट लागू होने के बाद हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। मांगें पूरी होने तक हम अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेगे।
अब यदि कर्मचारियों में समन्वय बैठ जाता है तब तो 7 सितंबर यानी सोमवार को मंडी खुल जाएगी अन्यथा नहीं खुलेगी। वहीं बुधवार को एक दिन के लिए मंडी खुलेगी तो लहसुन मंडी में तो पहले से खड़े वाहनों में रखी लहसुन ही नीलाम हो पाएगी इसलिए किसान रविवार तक लहसुन लेकर नहीं आएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/market-will-open-tomorrow-then-closed-indefinitely-workers-will-go-on-strike-127673495.html
No comments:
Post a Comment