अनाज मंडी में दो माह से ज्यादा समय से धरना दे रहे तुलावटियों ने शनिवार को मंडी सचिव के कमरे में धरना दे दिया। तुलावटी संघ अध्यक्ष भारत रघुवंशी ने कहा अनाज मंडी में तुलावटियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। अनाज मंडी में काम नहीं करने की आड़ में कपास मंडी मे भी काम नहीं देने का निर्णय ले रहे हैं। इससे तुलावटी बेरोजगार हो जाएंगे। मंडी सचिव रामवीर किरार ने व्यापारियों से चर्चा कर पारिश्रमिक राशि देने को कहा। व्यापारियों के पारिश्रमिक राशि देने के भरोसा पर धरना खत्म हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/after-the-grain-the-stalwarts-staged-a-protest-for-not-working-even-in-the-cotton-market-127667099.html
No comments:
Post a Comment