भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के पदाधिकारियों ने किसानों की फसल के नुकसान का मूल्यांकन कर उसका निरीक्षण कराकर बीमे का लाभ देने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार सुखदेव डाबर को सौंपा है। उन्होंने कहा हमारी मांग 10 दिनों में पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा क्षेत्र में अधिक बारिश के कारण कपास, मिर्च, अरबी, सोयाबीन व अन्य फसल खराब हो चुकी है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इससे किसान बैंक का कर्ज भी चुकाने में असमर्थ हो चुका है। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा 10 दिन में प्रत्येक खेत में राजस्व अमला खेतों में पहुंचाकर निरीक्षण किया जाए। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमे का लाभ दिलाया जाए। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान संघ आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मिर्च व कपास फसल खराब, मुआवजा दें
पीपलगोन | बारिश व वायरस से मिर्च व कपास फसल खराब हाे रही है। किसान गेंदालाल पटेल, कैलाश मोरी, दीपक बिरला, संतोष वर्मा ने बताया वायरस से मिर्च की 90 प्रतिशत व अधिक बारिश से कपास की 50 प्रतिशत खराब हो गई है। किसानों ने कहा शासन-प्रशासन फसलों का निरीक्षण कर अमानक बीज देने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कर मुआवजा दिलाए। पटवारी दीपक डावर ने कहा शासन स्तर से फिलहाल सर्वे करने के आदेश नहीं मिले हैं।
कंपनियों की कराई जाए सीबीआई जांच
किसानों ने कहा क्षेत्र में कपास, मिर्च व सोयाबीन के बीज विभिन्न कंपनियों ने अधिक रेट पर देकर नकली बीज दिए हैं जिससे वर्तमान में किसानों की फसल खराब हो चुकी है। इसके लिए इस संबंध में सीबीआई जांच कराकर कंपनियों पर उचित कार्रवाई कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। उनकी नुकसान हुई फसलों का आंकलन किया जाए। इस दौरान रेवाराम भायडिया, केवलराम चौधरी, सीताराम इंगला, दशरथ सेजगाया, झंबरसिंह पंवार, मांगीलाल खाटरिया, दशरथ सेजगाया सहित अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/inspect-the-fields-in-10-days-and-assess-the-loss-benefit-of-insurance-should-be-given-127667103.html
No comments:
Post a Comment