Saturday, August 29, 2020

हाइवा से ढुल रही थी चोरी की रेत, हाइवा चालक एवं हाइवा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

रेत उत्खनन व अवैध रूप से परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कटंगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पोला तिराहे पर एक हाइवा को पकड़कर उसमें भरी चोरी की रेत जब्त की है। हाइवा में भरकर रेत को मझौली ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने हाइवा मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पोला तिराहे पर नाकाबंदी की और हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8355 को रोककर तलाशी ली तो उसमें रेत भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक ओंकार आदिवासी निवासी ककरहेटा से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज माँगे गये तो उसके पास कोई अनुमति नहीं थी। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह हाइवा मालिक शिवेंद्र सिंह चंदेल निवासी ककरेटा ने उसे अपने बाड़े से रेत भरकर ग्राम मझौली ले जाने के लिए कहा था। जिसके बाद वह चोरी की रेत मझौली ले जा रहा था। पुलिस ने हाइवा में भरी करीब 9 घन मीटर रेत व वाहन जब्त कर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/stolen-sand-was-getting-washed-away-from-the-highway-a-case-was-registered-against-the-driver-and-the-owner-127667086.html

No comments:

Post a Comment