Friday, August 28, 2020

मनेरी के औद्योगिक विकास में न हो बाधा बिजली-पानी की समस्या का हो निराकरण

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के विकास में किसी तरह की बाधा न आये। बिजली, पानी सहित अन्य जो समस्याएँ हैं उनका निराकरण अधिकारी करें। ये निर्देश संभागायुक्त महेश चंद्र चौधरी ने मनेरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिये। इस दौरान उन्होंने बैठक भी ली जिसमें मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह, औद्योगिक विकास निगम के महाप्रबंधक और उद्योगपति भी उपस्थित थे। कमिश्नर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल समस्या का निराकरण करने के साथ ही फायर ब्रिगेड की कम्प्लीट व्यवस्था हो। वर्कर्स के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी, अपग्रेड पुलिस चौकी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र तथा औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग-अलग िबजली फीडरों की व्यवस्था हो। औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन का उपयोग हो, स्थानीय प्रशासन प्राथमिकता के साथ क्षेत्र में पौधारोपण करें और यूकेलिप्टस की जगह छायादार व फलदार वृक्ष लगाये जाएँ। ऐसे सकारात्मक माहौल बनाएँ जिनसे निवेशक आकर्षित हों। महाप्रबंधक एकेवीएन ने फूड पार्क होने के कारण फूड टेस्टिंग लैब की आवश्यकता पर बल दिया।
कोल्ड स्टोरेज का फायदा उठाएँ किसान| औद्योगिक केंद्र मनेरी के आसपास के एरिया का भ्रमण कर खाली पड़ी जमीन को कमिश्नर ने देखा और कहा कि इसका समुचित उपयोग हो, उन्होंने कहा कि सब्जी, फल, मटर आदि के लिए 6 हजार मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता है, जिसका किसान लाभ ले सकते हैं। उन्होंने एक्सपोर्ट जम्बो बैग यूनिट का भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली को भी देखा।
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम पर चर्चा| कमिश्नर ने मंडला कलेक्टर से कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के संबंध में चर्चा कर कहा कि हर संभव तरीके से यह प्रयास करें कि कोरोना का फैलाव न हो।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-problem-of-electricity-and-water-should-not-be-a-hindrance-in-the-industrial-development-of-maneri-127663915.html

No comments:

Post a Comment