Sunday, August 30, 2020

बीआरसी के दल ने पंचायताें में जाकर शिक्षकाें की उपस्थिति की जानकारी ली


बीआरसी के दल ने रविवार काे फसल बीमा से वंचित किसानों को बीमा की जानकारी देकर योजना का लाभ दिलाने के लिए गांवाें में संपर्क किया। दल ने ग्राम पंचायत पड़वा, चारुवा, सारसूद, कड़ाैलाराघाै, दीपगांवकलां, सोमगांवकलां, हसनपुरा, भगवानपुरा आदि पंचायतों में जाकर ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों की उपस्थिति जानकारी ली। पटवारी, शिक्षक, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार से चर्चा की। दल ने पंचायत में आवेदन पंजी का अवलोकन कर किसानों को किसान फसल योजना की जानकारी दी। दल में बीएसी अजय सैलाब, सुनील कुमार सोधिया, प्रभारी संकुल प्राचार्य जगदीश टेमले, जनशिक्षक चारुवा जसवंत सिंह इंगले शामिल थे। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। काेई भी किसान पंजीयन से न छूटे इसके लिए शिक्षकाें काे भी भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/khirkiya/news/the-brc-team-went-to-the-panchayat-and-inquired-about-the-presence-of-the-teachers-127670355.html

No comments:

Post a Comment