राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित 25 श्रेणियों के नवीन सत्यापित एवं वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से छूटे हुए सदस्यों को पात्रता पर्ची का वितरण 1 सितंबर को समारोह पूर्वक कर उनको लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ा जाना है। इस संबंध में कलेक्टर तरूण राठी ने कहा है 1 सितंबर को केवल जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें लगभग 200 हितग्राहियों को जिले के सभी ब्लाकों से बुलाया जाए। जिसमें 200 हितग्राही एवं अन्य आमंत्रित सदस्य हैं। जिला स्तर पर केंद्रीय मंत्री एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण के मुख्य आतिथ्य में पात्रता पर्ची वितरण के लिए समारोह किया जाए। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए और सभी लोग मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें। जिनके पास मास्क नहीं है, उनको कार्यक्रम स्थल पर मास्क उपलब्ध कराए जाएं ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/the-program-will-be-held-at-the-district-headquarters-only-on-september-1-127663875.html
No comments:
Post a Comment