Friday, August 28, 2020

कर्राबर्री सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान

तन्मय वर्मा एसडीएम लटेरी के प्रयास से ग्राम तिलौनी से रानीधार होते हुए कर्राबर्री तक सड़क निर्माण में आ रही अटकलें अब दूर हो गई है। शुक्रवार की दोपहर लम्बे अरसे से विवादित चल रहे तिलौनी कर्राबर्री मार्ग के निर्माण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये एसडीएम श्री वर्मा ने ग्राम में पहुंचकर रास्ते के विवाद के संबंध में जानकारी ली। यह सड़क निर्माण का कार्य पहले कुछ व्यक्तियों के विवाद के चलते रुक गया था। परिणामतः ग्राम कर्राबर्री व रानीधार पहुंचने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। श्री वर्मा आर.ई.एस. के कार्यपालन यंत्री, एसडीओ गुप्ता जी एवं इंजीनियर के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ते का विवाद सुलझाया। एसडीएम तन्मय बर्मा के साथ बड़ी संख्या में राजस्व अमला, नायब तहसीलदार ऋतु राय, राजस्व निरीक्षक, दो पटवारी, डिप्टी रेंजर सतीश श्रीवास्तव, बीट प्रभारी एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित भी मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम श्री वर्मा ने पैदल घूमकर सीमाओं को समझकर नक्शे से मिलान कर तत्काल रोड निर्माण किए जाने संबंधी निर्देश संबंधित विभाग आर.ई.एस. को दिए। उन्होंने राजस्व निरीक्षक व वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल दो दिवस में सीमांकन कर सीमा समझाकर रोड़ हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/solution-to-problems-faced-in-karrabri-road-construction-127663905.html

No comments:

Post a Comment