Friday, August 28, 2020

जबलपुर, खजुराहो, सागर, रीवा सर्किल के 104 स्मारकों का संरक्षण यहीं से होगा

जबलपुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का नया सर्किल बनने के बाद शहर का नाम न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। जबलपुर में एएसआई कार्यालय खुलने से इसके अधीन चार सब सर्किल कार्यालय होंगे। उनमें जबलपुर सहित खजुराहो, रीवा और सागर के सब सर्किल शामिल हो रहे हैं। पहले मप्र के भोपाल मंडल में 290 केन्द्रीय संरक्षित स्मारक थे जिनमें से 104 केन्द्रीय संरक्षित स्मारक जबलपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आ रहे हैं। इनके संरक्षण का कार्य व रूपरेखा जबलपुर कार्यालय में ही तैयार होगी।
इससे पहले भोपाल सर्किल में 11 सब सर्किल हुआ करते थे, अब जबलपुर में 4 सब सर्किल आ जाने से इन चारों सब सर्किलों की निर्भरता भोपाल कार्यालय से समाप्त हो जाएगी। सब सर्किल एक तरह का जोन होता है जिसके अंतर्गत 20 से 30 केन्द्रीय स्मारक एक सब सर्किल के अंतर्गत आते हैं। जबलपुर सब सर्कल में ही 31 केन्द्रीय समारक शामिल हैं जिनका फैलाव 7 जिलों में हैं। जबलपुर सब सर्किल में जबलपुर स्थित केन्द्रीय संरक्षित स्मारक 5 हैं इनमें मदन महल का किला, भेड़ाघाट के चौसठ योगिनी मंदिर व गौरी शंकर मंदिर, मझौली स्थित विष्णु वराह मंदिर शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
104 monuments of Jabalpur, Khajuraho, Sagar and Rewa circles will be protected from here.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/104-monuments-of-jabalpur-khajuraho-sagar-and-rewa-circles-will-be-protected-from-here-127663898.html

No comments:

Post a Comment