काेराेना संक्रमण काे लेकर सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव नहीं मनाया गया। लोगों ने 10 दिनी उत्सव घरों में गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कर मनाया। प्रतिमाओं का विसर्जन इस साल नगर परिषद का अमला करेगा। बीते दिनों शांति समिति की बैठक में हुए निर्णय के मद्देनजर नप से इसकी तैयारी कर ली है।
शहर के सभी 15 वार्डों में घर घर विराजित गणेश प्रतिमाओं को संग्रहित करने नप ने 9 स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें खिरकिया गांधी चौक, तहसील चौराहा, बस स्टैंड, वार्ड 7 में गणेश चौक, लाल कुआ, पाॅवर हाउस, छीपाबड़ गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, खेड़ा हनुमान मंदिर शामिल हैं।
प्रत्येक स्थल पर नप के 3-3 कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, जो दोपहर 2 शाम 5 बजे तक गणेश प्रतिमाएं जमा करेंगे। लोगों को घर में विराजित गणेशजी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करने के बाद कर्मचारियों को देना है। नपकर्मी 3 ट्रॉलियों से प्रतिमाओं को चारुवा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के पास नदी घाट पर विसर्जित करेंगे। सीएमओ एआर सांवरे ने बताया कि लोगों काे कर्मचारियाें काे प्रतिमाएं देने स्थान तय कर दिए हैं। सोमवार को स्थानों के संबंध में शहर में मुनादी भी कराएंगे। नपकर्मी प्रतिमाएं जमा करने के साथ विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/khirkiya/news/naparas-will-immerse-ganesha-idols-in-charuva-river-127670382.html
No comments:
Post a Comment