गोरखपुर थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार में देर रात असामाजिक तत्वाें ने एक कपड़ा व्यापारी के घर पर बमबाजी कर दी। बम के धमाकों से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और बम के छर्रे लगने से एक युवक के पैरों में चोटें आ गई हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच पड़ताल में जुटी रही।
सूत्रों के अनुसार गाेरखपुर मेन रोड पर कपड़े की दुकान संचालित करने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता के घर रात साढ़े 10 बजे के करीब क्षेत्र के ही कुछ असामाजिक तत्व पहुँचे और हंगामा करते हुए उनके घर पर दो जिंदा सुअरमार बम फेंके, जिनके धमाके से लोग दहशत में आ गये। बम के छर्रे लगने से प्रथम गुप्ता के पैरों में चोटें आई हैं।
सूचना पर पर पहुँची पुलिस को व्यापारी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व शुभम रघुवंशी व उसके साथियों द्वारा क्षेत्र में मारपीट की गयी थी और लोगों को बम पटकने की धमकी दी गयी थी। इसी के चलते यह घटना घटित हुई। पुलिस ने मौके से बमों के अवशेष जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कारोबार बंद रखेंगे व्यापारी- घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुुँचे गोरखपुर व्यापारी संघ अध्यक्ष सुधीर सोनकर ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी न होने पर आज सोमवार को गोरखपुर बाजार बंद रखा जाएगा। उनका आरोप था कि विगत दिनों गोरखपुर पुलिस को एक शिकायत देेकर अनैतिक कृत्य करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की गयी थी लेकिन कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हो गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/late-night-bombings-in-gorakhpur-outrage-over-the-incident-occurred-at-the-home-of-the-cloth-merchant-127670364.html
No comments:
Post a Comment