गुरुवार को कोरोना के 198 नए मरीज मिले। इस महामारी से चार लोगों की मौत हुई है। इसी बीच, पलासिया टीआई विनोद दीक्षित कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनसे पहले थाने के एक सब इंस्पेक्टर संक्रमित हुए थे। उसके बाद दीक्षित ने भी जांच करवाई।
दीक्षित हाल के दिनों में मनोरमागंज में रिटायर्ड इंजीनियर और मल्टी में चौकीदार की हत्या के बाद पूछताछ के संदर्भ में कई लोगों के संपर्क में आए थे। अब तक खजराना टीआई संतोष सिंह यादव, तुकोगंज टीआई निर्मल श्रीवास, एरोड्रम टीआई राहुल शर्मा, लसूड़िया टीआई इंद्रमणि पटेल, एमआईजी टीआई विजय सिंह सिसौदिया सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/198-new-cases-4-deaths-in-indore-palasiya-ti-also-had-a-career-after-si-127659985.html
No comments:
Post a Comment