पारिवारिक रंजिश के चलते 5 दिन पूर्व नगर के मां विहार कॉलोनी निवासी एक परिवार पर पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया था। इसमें महेश आचार्य, उनकी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की थी।
पीड़ित परिवार ने घर में दरवाजे लगाकर जान बचाई थी। घटना के बाद मनासा थाने में पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिससे सकल ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। इसको लेकर समाजजन गुरुवार को एकत्र हुए और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार मनोहरलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को गिरफ्तार
करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बाहर होने से आचार्य परिवार में दहशत है। परशुराम सेना संरक्षक सुनील यजुर्वेदी, अजय तिवारी, अध्यक्ष ललित ओझा, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष मोहित जोशी, सदस्य देवीलाल शर्मा, कंवरलाल पुरोहित, चंद्रशेखर पालीवाल सहित समाज के महिला-पुरूष शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/panchayat-secretary-and-colleagues-demand-action-sakal-brahmin-society-submitted-memorandum-127660728.html
No comments:
Post a Comment