Friday, August 28, 2020

किराना दुकानों एवं रेस्टोरेंट का किया ऑनलाइन निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने शहर में राय चौराहा स्थित राधा किराना स्टोर्स एवं जबलपुर नाका स्थित श्रीराम रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। राधा किराना स्टोर्स से सोयाबीन बड़ी का नमूना लिया जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

दोनों खाद्य प्रतिष्ठानों में फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले लगा हुआ नहीं पाया गया। इसके लिए दोनों दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों में फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाएं। साथ ही एप्प के माध्यम से खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। ऑनलाइन निरीक्षण में दोनों दुकानों को 68 में से 62 अंक प्राप्त हुए हैं जो कि अनुपालन नहीं की श्रेणी में आता है।

दोनों दुकानों पर किट नियंत्रण प्रबंधन की कमी, कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण आदि कमियां पाई गई हैं। दोनों दुकानों पर पाई गई त्रुटियों के संबंध में धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/online-inspection-of-grocery-stores-and-restaurants-127663869.html

No comments:

Post a Comment