Tuesday, May 26, 2020

कहीं किसान तो कुछ जगह जन-धन खातों का पैसा निकालने वाले भूले सोशल डिस्टेंसिंग

शासन व प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। बैंक शाखाओं तथा बाजारों में हर रोज ऐसे हालात दिखाई रहे हैं। पुलिस घरों के बाहर बैठे लोगों को तो फटकार लगा रही है, लेकिन इन स्थानों पर नियम पालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जहमत नहीं उठा पा रही। हर रोज अपील भी की जा रही है। बावजूद इसके जिले में प्रतिदिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंगलवार को तीन दिन बाद खुली बैंकों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कहीं किसानों की लाइन लगीं थी तो कहीं जन-धन खातों से पैसे निकालने वाले लोगों की। पैसे निकालने के चक्कर में ना ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा न बैंक प्रबंधन ने। गौरतलब है कि मक्सी में अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलते ही आम जनता द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना खतरे को बुलावा देने जैसा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/maksi/news/somewhere-farmers-have-forgotten-social-distancing-of-public-money-accounts-at-some-places-127344482.html

No comments:

Post a Comment