Tuesday, May 26, 2020

कूलर सुधारते समय करंट लगने से युवक की मौत

अरनियाकलां में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोलू पिता बाबू शाह अरनियाकलां में स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक के उपकरण सुधारने का काम करता था। घर में रखा कूलर सुधारने के दौरान करंट लगने से गोलू की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजन ने सोमवार को पुलिस को दी। इसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाकर अंतिम परीक्षण के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। हैरत की बात तो यह है कि गोलू ने कुछ दिन पहले जिस कूलर के सामने अपनी सेल्फी ली थी, उसी को सुधारने में लापरवाही की वजह से करंट लगने से मौत हो गई। जब घटना हुई, तब परिजन भी घटनास्थल के आसपास ही थे, लेकिन अचानक तेज करंट लगने से गोलू की माैत हो गई। तिलावद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/youth-dies-due-to-electric-shock-while-correcting-cooler-127344470.html

No comments:

Post a Comment