नामली सीएमओ संदेश शर्मा के साथ दिलीप नगर के युवक ने मारपीट की थी। आरोपी युवक शराब के नशे में था तथा रास्ते से बाइक हटाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद आरोपी युवक बाइक छोड़ कर भाग गया था। सीएमओ शर्मा की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्रथाने में प्रकरण दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है। चेचिस नंबर से वाहन मालिक का पता दिलीप नगर का निकला। रिश्तेदार युवक उससे बाइक ले गया था। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि कार से रतलाम आ रहे सीएमओ संदेश शर्मा डोसीगांव से गुजर रहे थे तब कलाली के बाहर रास्ते में खड़ी बाइक हटाने की बात पर विवाद हुआ। कलाली से शराब पीकर निकले युवक ने गाली-गलौज कर मुक्का मारा जिससे सीएमओ शर्मा के चेहरे पर चोट लगी।
थाना प्रभारी मंडलोई ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान हो गई है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी से पूछताछ के बाद ही वास्तविक घटनाक्रम स्पष्ट होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/cmo-was-killed-due-to-controversy-over-bike-removal-127337706.html
No comments:
Post a Comment