Friday, May 1, 2020

युवक को चलती बाइक पर मारा चाकू, दो पर केस

शहर के देवझिरी कॉलोनी में गुरुवार को झगड़ा सुलझाने वाले युवक को 2 आरोपियों ने मंडी शेड में चलती बाइक पर चाकू मार दिया। युवक जान बचाने के लिए बाइक से कूदकर अटल चौराहे तक आया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाने के एसआई आरआर चौहान ने बताया देवझिरी कॉलोनी निवासी अमन (21) पिता सुनील भालसे ने बताया उसके मौसी के बेटे हरीश से अमित कालिया का विवाद हुआ था। उसने बीच-बचाव कर झगड़ा सुलझा दिया था। कुछ देर बाद वह उसके दोस्त स्वप्निल के घर चला गया। वहां अमित कालिया और लखन आए। उन्होंने दोनों को बाइक से उन्हें किले के अंदर छोड़ने को कहा। अमन स्वप्निल की बाइक से दोनों को किले के अंदर छोड़ने आ रहा था। इसी दौरान मंडी शेड के पास अमित ने चलती बाइक पर अमन की पीठ में चाकू मार दिया। इससे वह बाइक से गिर गया। लखन ने भी उसके साथ मारपीट की। अमन भागकर अटल चौराहे पर आया। वहां पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के वाहन से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अमन की शिकायत पर अमित कालिया और लखन के खिलाफ 324, 294, 506 एवं 34 के तहत केस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Young man stabbed on a moving bike, case on two


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/young-man-stabbed-on-a-moving-bike-case-on-two-127263448.html

No comments:

Post a Comment