अभिनेता ऋषि कपूर ने 50 वर्षों तक अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का मनोरंजन किया। अपनी दमदार अदाकारी के लिए प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान का निधन फिल्म जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। नगर के संगीत प्रेमियों ने सुरों के माध्यम से दोनों कलाकारों को श्रद्धांजलि दी।
सेक्सोफोन पर प्रसिद्ध संगीतज्ञ मोनू जाधम ने उनके प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुतियां दी। करण भाटिया ने ढोलक, संजय वर्मा ने सिंथेसाइजर व विनोद कर्मा ने संगीत दी। मोनू जाधम ने बताया दो दिनों में दो उम्दा कलाकारों के चले जाने से फिल्म जगत की क्षति हुई है। कलाकारों ने कोरोना संक्रमण से बचने व लोगों में जागरूकता लाने के लिए गीत तैयार किया। कोरोना बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले लोगों व उनकी सुरक्षा में लगे दिवंगत कोरोना योद्धाओं को देशभक्ति के गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलिदेकर याद किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sanavad/news/tribute-to-actors-and-corona-warriors-through-song-music-127263451.html
No comments:
Post a Comment