Friday, May 22, 2020

घर और रोटी दोनों दूर

नॉन स्टाॅप ठाणे-प्रयागराज श्रमिक स्पेशल (ट्रेन नंबर- 01817) शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे खंडवा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची। वहीं डाउन ट्रैक की मेन लाइन पर इसके साथ एक के बाद एक तीन ट्रेनें आईं और इटारसी के लिए निकलती रहीं। मेन लाइन से निकलने वाली ट्रेनों को देखकर मजदूरों का गुस्सा फूटा। शाम 6 बजे मजदूरों ने मेन ट्रैक पर खड़े होकर हंगामा कर दिया। मजदूरों ने कहा न खाने को कुछ दिया न ही ट्रेन के डिब्बे में पानी की व्यवस्था है। 6 घंटे से स्टेशन पर ट्रेन खड़ी है। भुसावल में पानी और नाश्ता दिया वह भी गिनती के लोगों को ही मिला।
इधर, मजदूरों के हंगामे की सूचना पर एएसपी सीमा अलावा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक पर खड़े मजदूरों को हटाया तब जाकर शाम 7.53 बजे ट्रेन को 6 घंटे 23 मिनट बाद इटारसी के लिए रवाना किया गया। लगभग स्टेशन पर आने वाली हर ट्रेन के मुसाफिर का यही दर्द था। उधना गुजरात से चलकर सिवान बिहार को जा रही ट्रेन में सवार मजदूरों ने कहा स्टेशन पर गर्म पानी मिल रहा है। हमारे साथ कैंसर के मरीज भी हैं, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिली। गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक कुल 28 ट्रेनें निकलीं।
प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश
तब सक्रिय हुआ जिला प्रशासन भोजन-पानी की व्यवस्था की
इंदौर संभाग के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने खंडवा जंक्शन पर मजदूरों के हंगामे के बाद जिला प्रशासन को सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने नगर निगम के माध्यम से मजदूरों को खाना व पानी की व्यवस्था की। वहीं शहर के समाजसेवी संगठनों ने भी मजदूरों को खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई।
शाम 7.30 बजे जंक्शन से लाइव
ट्रेन के शाैचालय में पानी हाेता ताे पीकर समय काट लेते
ज्यादा किराया लिया ताे हमने दे दिया, ट्रेन चली ताे बाेगियाें में बिजली नहीं, रास्तेभर में न खाने के लिए भाेजन, न पीने के लिए पानी। ट्रेन के शाैचालय में भी पानी नहीं, वरना हम वही पीकर समय काट लेते। सूरत से खंडवा अाने में ही 30 घंटे लग गए। इतनी देर में ताे हम बनारस पहुंच जाते। खंडवा जंक्शन पर दाे केले और बिस्किट के पैकेट की लूटमार के बाद पानी की जुगाड़ कर रहे मजदूराें ने यह बात कही। सूरत से बनारस जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार शाम 7 बजे खंडवा जंक्शन पर पहुंची थी।
आईआरसीटीसी की हरकत
मजदूरों को खाने को दिए दो पाव व 1 कैचअप की पुड़िया

श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों में मजदूरों को खाना खिलाने के नाम पर आईआरसीटीसी धोखाधड़ी कर रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया मजदूरों को दो पाव के साथ कैचअप की एक पुड़िया दी गई। बिरयानी के नाम पर हल्दी मिला चावल बांट रहे हैं। शुक्रवार शाम को खंडवा में रुकने वाली ट्रेनों में भोजन के नाम पर गिनती के केले व नमकीन के पैकेट बांटे जाने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Home and bread away


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/home-and-bread-away-127329464.html

No comments:

Post a Comment