Friday, May 22, 2020

भूखे-प्यासेे मजदूरों ने लूटा पानी, रोटियां छीनी, मचाया हंगामा

खंडवा जंक्शन पर शुक्रवार दाेपहर 1.30 बजे बंद्रा से कटिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन खड़ी थी। भूख और प्यास से परेशान यात्री। कोई टैंकर से पानी की बोतल भर रहा है तो कोई समाजसेवियों द्वारा बांटी जा रही पानी की बोतल एक से ज्यादा ले जाने के लिए छीना-झपटी कर लूट रहा था। पुलिस ने डंडा दिखाया तो पानी की बोतल लेने के लिए रेल पटरी पर यात्रियों की कतार लग गई।
मुंबई से खंडवा तक 24 घंटे में आए यात्री रास्ते में कहीं भी ट्रेन में खाने-पीने की कोई भी वस्तु खरीद नहीं पाए। इस कारण खंडवा तक आने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। कुछ यात्री प्लेटफार्म से बाहर होकर तीन पुलिया के पास आ गए। यहां फल के ठेलों से किसी ने रुपए देकर फल खरीदे तो कोई पैसे दिए बिना ही फल छीनकर भाग निकला। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। फल के ठेले तीन पुलिया के पास से हटवाए और यात्रियों को वापस प्लेटफार्म की ओर रवाना किया।
नपा ने प्लेटफार्म पर खड़े किए छह टैंकर
रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्रियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए निगम को 6 टैंकर भिजवाना पड़े। प्लेटफार्म पर जगह-जगह टैंकर खड़े किए। इनमें पांच टैंकर पांच हजार लीटर के और एक 12 हजार लीटर क्षमता का शामिल था।
आक्रोशित यात्री बोले-
यात्री संजय मिश्रा ने बताया बांद्रा से आ रहे हैं। 24 घंटे में खंडवा आए। गाड़ी को चार-चार घंटा जंगल में रोक दिया। यात्रा शुरू हुई तब ट्रेन में पानी भरा हुआ था, लेकिन एमपी में आने के बाद एक जगह भी कोई साधन नहीं मिला।
यात्री अभिनंदन प्रसाद ने बताया कि स्लीपर सुपर फास्ट का टिकट रेलवे ने दिया और हमें जनरल कोच में बैठा दिया। न खाने की कोई व्यवस्था है और न ही पीने के लिए पानी का इंतजाम। ट्रेन के शाैचालयाें में भी पानी नहीं है।
बेहाल लोग हाथ फैलाकर खड़े हो गए
स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के भूखे-प्यासे होने की जानकारी मिलने पर शहर के कुछ समाजसेवी पानी की बोतल और नाश्ते के लिए चने लेकर पहुंच गए। भूख से बेहाल लोग करीब 100 ग्राम चने लेने के लिए लोग हाथ फैलाकर खड़े हो गए ताकि साथ आए बच्चों को कुछ खाने के लिए मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hungry and thirsty workers looted water, snatched the roti, created uproar


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/hungry-and-thirsty-workers-looted-water-snatched-the-roti-created-uproar-127329484.html

No comments:

Post a Comment