खरगोन में कपास खरीदी केंद्र पर सीसीआई कि खरीदी शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली। कमोदवाड़ा के किसानों ने सांसद गजेंद्र पटेल का तिलक लगाकर आभार माना। लॉकडाउन के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कपास का स्टॉक किसानों के पास पड़ा हुआ है। खरीदी शुरू होने से अच्छा भाव मिलेगा। ग्राम के युवा किसान कमल मीणा, राजेश मीणा, मुकेश मीणा, भगवानसिंह सोंलकी, अंकित मीणा ने बताया सांसद से कपास की सीसीआई खरीदी शुरू कराने की लगातार मांग की गई।
भीकनगांव में खरीदी कल से
मंडी क्षेत्र में 6 मई से सीसीआई गुणवत्ता पूर्ण कपास की खरीदी होगी। किसान पंजीयन कराकर कपास बेच सकेंगे। पंजीयन सुबह 10.30 से 4 बजे तक होगा। उसके बाद कपास के विक्रय की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक हैक्टेयर में 15 क्विंटल के उत्पादन के हिसाब से खरीदी की जाएगी। सीसीआई अफसरों के मुताबिक एक दिन में 20-25 वाहनों की उपज खरीदी की जाएगी। हलका एवं नमीयुक्त कपास की खरीदी नहीं होगी।
खाद-बीज की दुकानें खुलने से राहत
ऊन मेंकृषि आदान संबंधी दुकानें खोलने के आदेश के सोमवार को यहां भी दुकानें खुलीं। संचालक खेमू गोयल ने बताया 12 बजे से 4 बजे तक दुकान खोली गई। किसान सुनील पाटीदार, कमलेश पाटीदार, राधु वर्मा ने बताया खेत मे कपास व मिर्ची बुआई का समय आ गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/cotton-stock-will-get-better-price-with-the-purchase-of-cci-127270959.html
No comments:
Post a Comment