Saturday, May 2, 2020

तीसरी फसल के लिए तीन डैमों से पानी नहरों में छोड़ा, सांपना डैम से 5 मई से छोड़ेंगे

तीसरी फसल के लिए पानी तीन छोटे डैमाें से नहर में पानी छोड़ दिया है। सांपना डैम से पानी छुड़वाने की मांग है जिस पर जलसंसाधन विभाग ने सर्वे करवाकर 5 मई को पानी छोड़ने की तैयारी की है। इस साल डैमाें में पर्याप्त पानी होने से 19 डैमाें से पहली बार तीसरी फसल के लिए पानी देने की योजना था लेकिन डिमांड नहीं थी। 10 दिन में छोटे डैमों का पानी छोड़ रहे हैं। कोसमी, गोधना, मोखा बांध से पानी छोड़ा। अन्यत्र डिमांड नहीं आने से पानी नहीं छोड़ा था।
550 हेक्टेयर के लिए सांपना डैम से देंगे पानी: सांपना डैम से 350 करोड़ लीटर पानी छोड़ने की तैयारी है। लगभग 60 किसानों ने पानी छोड़ने की मांग की है। इंजीनियरों से सर्वे करवाया है। जलसंसाधन विभाग के ईई एके डेहरिया ने बताया सांपना डैम से पानी छोड़ेंगे। 550 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी।

सांपना डैम में 150 करोड़ लीटर पानी आरक्षित

1400 करोड़ लीटर क्षमता का सांपना डैम 1956 में बनाया था। 150 करोड़ लीटर पानी बैतूल के पेयजल के लिए आरक्षित है। अभी 500 करोड़ लीटर पानी है इसलिए सिंचाई के लिए 350 करोड़ लीटर ही देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water released from the three dams in the canals for the third crop, the snakes will leave the dam from May 5


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/water-released-from-the-three-dams-in-the-canals-for-the-third-crop-the-snakes-will-leave-the-dam-from-may-5-127267486.html

No comments:

Post a Comment