Saturday, August 1, 2020

बिना मास्क के बाहर निकले तो जुर्माना, मुफ्त में दो मास्क भी दिए जाएंगे : शिवराज

प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए तीन अभियान एक साथ चलाए जाएंगे। किल कोरोना अभियान दोबारा 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 14 अगस्त तक चलेगा। सरकार की कोशिश है कि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। इसके साथ ही एक मास्क-अनेक जिंदगी और रोको-टोको अभियान भी चलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा में यह भी कहा कि अब कोई बिना मास्क के निकलेगा तो उसका जुर्माना किया जाए, साथ ही दो मास्क मुफ्त दिए जाएं। नगरीय विकास विभाग इसमें मदद करेगा। इस विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एनजीओ और दानदाताओं की मदद से हर निकाय में मास्क बैंक बनाया जाएगा। इसके बाद उसे लोगों को दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ड्राइवर भी पॉजिटिव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ड्राइवर भी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। यह उनके निजी ड्राइवर हैं। भाजपा दफ्तर में शर्मा व संगठन महामंत्री सुहास भगत को छोड़कर सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/penalty-if-exited-without-mask-two-masks-will-also-be-given-for-free-shivraj-127576500.html

No comments:

Post a Comment