साेमवार काे सावन के पहले दिन शहर में अासमान से बूंद भी नहीं गिरी। पिछले छह दिन में एक बार भी बूंदाबांदी न हाेने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि बीते रोज बादल छाने के कारण सोमवार को उमस से राहत रही।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी मप्र के ऊपर से गुजरने वाली ट्रफ लाइन 24 घंटे के दौरान ही उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर आ गई है। ट्रफ लाइन अब गुना से गुजर रही है। सौराष्ट के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय होते ही मंगलवार की रात से बारिश अंचल में शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों का दावा है कि 8 और 9 जुलाई को ग्वालियर सहित पूरे अंचल में अच्छी बारिश होगी। जिले में अब तक के औसत बारिश के कोटे से 56.2 मिमी बारिश कम हुई है। अब तक का औसत बारिश का कोटा 111.4 मिमी है। जबकि बारिश 55.2 मिमी हुई है। हालांकि पिछले वर्ष मानसून देरी से आने की बाद भी 6 जुलाई तक 185.6 मिमी बारिश हो चुकी थी। लेकिन इस साल मानसून के दस्तक देने के बाद एक भी दिन अच्छी बारिश नहीं हुई। मानसून ने ग्वालियर में 24 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद केवल बूंदाबांदी हुई है। अच्छी बारिश का अब तक लोग इंतजार कर रहे हैं।
सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे पहुंचा दिन का पारा
सोमवार को दिन का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरावट के साथ 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा।
आगे क्या... आज रात से हो सकती है बारिश
मानसून ट्रफ लाइन सौराष्ट्र के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र से होकर बांसबाड़ा, गुना, सतना, डॉल्टनगंज और दीघा से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस कारण मंगलवार की रात से ग्वालियर सहित अंचल में बारिश होने की संभावना है।
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-first-day-of-the-monsoon-was-dry-the-trough-line-reached-above-the-fold-now-rain-is-expected-127486574.html
No comments:
Post a Comment