गीता हॉस्पिटल को एनएबीएच द्वारा गुणवत्ता और सुविधा के मामले में गुणवत्ता प्रदान किए जाने के बाद बुधवार को अस्पताल में खुशी का माहौल देखा गया।
गीता हॉस्टिपल को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सीय सुविधा देने पर एनएबीएच (नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। उक्त जानकारी हॉस्पिटल संचालक डॉ. लेखराज पाटीदार के द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि क्वालीटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा हॉस्पिटल में दी जा रही सभी सुविधाओं की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार की थी। इस जांच में अस्पताल के साधन-संसाधन, रोगियों का उपचार, उनकी सुरक्षा की सुविधाएं, संक्रमण मुक्त वातावरण, उपचार के लिए निर्धारित प्रक्रियाएं, अस्पताल में सेवारत चिकित्सकों, नर्सिंग अन्य स्टाफ की पात्रता एवं दक्षता, अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं की वैधानिकता, अस्पताल से संबंधित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाती है।
इसी रिपोर्ट के आधार पर ही एनएबीएच द्वारा यह मान्यता अस्पताल को दी जाती है। अभी तक रतलाम जिले व आसपास क्षेत्र में ऐसा कोई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल नहीं था जिसे एनएबीएच से मान्यता मिली हो। अस्पताल को यह शानदार मुकाम हासिल होने पर हॉस्पिटल में जश्न का माहौल रहा। अस्पताल में मौजूद मरीजों संग उनके रिश्तेदारों को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/geethadevi-hospital-gets-nabh-recognition-127486575.html
No comments:
Post a Comment