हमारे क्षेत्र में पानी की टंकी 30 साल पहले बनी थी। अब जर्जर हो गई है। टंकी जर्जर होने से हादसा हो सकता है। आप इस जर्जर टंकी को गिरा दो।
नगर निगम के सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास के सामने यह दीनदयालनगर के रहवासियों ने कहा। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल चंदवाड़िया के नेतृत्व में रहवासी निगम पहुंचे और शिकायत की। इस पर सिटी इंजीनियर ने जल्द ही पानी सप्लाई अन्य टंकी से शुरू करने और टंकी को गिराने का भरोसा दिया।
इस मौके पर गोपाल चंदवाडिया, रमेश शर्मा, राजेश प्रजापत, पीरूलाल डोडियार, जितेंद्र मिर्ची, मणिलाल कसेरा, किशन भामीगामा, कपिल भराड़िया, रमेश जैन, दुर्गाशंकर मोयल, गेंदालाल शर्मा, हेमंत राणा, नवीन जैन, दीपक, कबीर अंसारी, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/engineer-complains-about-the-possibility-of-tank-fall-127486573.html
No comments:
Post a Comment