Monday, July 6, 2020

लॉकडाउन के बाद भिंड व मुरैना के लिए चलेंगी बस

शहर में लॉकडाउन खत्म हाेते ही भिंड-मुरैना सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लिए बसें संचालित हाेने लगेंगी। बस ऑपरेटर इसके लिए तैयार हो गए हैं। मप्र बस ऑपरेटर यूनियन संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कहना है कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से लॉकडाउन पीरियड का टैक्स माफ करने पर विचार करने को कहा है। बस ऑपरेटर का कहना है कि कोरोना फैलने के कारण 25 मार्च से बसें रद्द हैं। डर से लोग सफर नहीं करना चाहते। ऐसे में यदि कुछ बसें चलाएंगे तो सवारी मिलना मुश्किल लग रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/after-lockdown-bus-will-run-for-bhind-and-morena-127486556.html

No comments:

Post a Comment