हैदराबाद से ग्वालियर के बीच चलने वाली फ्लाइट अब तीन दिन रद्द रहेगी। अब 10 जुलाई से फ्लाइट चलेगी। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण यात्री अभी फ्लाइट से सफर करने में डर रहे हैं। इसके चलते स्पाइसजेट ने सप्ताह में सिर्फ 4 दिन हैदराबाद से ग्वालियर के बीच फ्लाइट चलाने का निर्णय लिया है। लगातार चार दिन फ्लाइट आने के बाद अब मंगलवार से फ्लाइट तीन दिन के लिए रद्द रहेगी। सोमवार को हैदराबाद से 30 यात्री आए और ग्वालियर से 26 यात्री गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/30-passengers-arrived-from-hyderabad-flight-will-be-canceled-for-3-days-now-127486559.html
No comments:
Post a Comment