Monday, July 6, 2020

लश्कर का सराफा बाजार अब 10 तक बंद रखेंगे कारोबारी

लश्कर के सराफा बाजार में सोना-चांदी की दुकानें 8 से 10 जुलाई तक बंद रहेंगी। सोना-चांदी व्यवसायी संघ ने यह फैसला बाजार के एक कारोबारी के पूरे परिवार को हुए काेरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लिया है। लश्कर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि मंगलवार तक लॉकडाउन से बाजार बंद है। उसके बाद बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को सराफा कारोबारी स्वत: दुकानें बंद रखेंगे। शनिवार-रविवार को प्रशासन द्वारा बाजार बंद के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसलिए सराफा बाजार अगले हफ्ते ही खुलेगा। हालांकि उपनगर ग्वालियर और उपनगर मुरार की सराफा एसोसिएशन का कहना है उनका बाजार प्रशासन के आदेशानुसार ही खुलेगा और बंद होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/lashkars-bullion-market-will-now-be-closed-till-10-127486555.html

No comments:

Post a Comment