Friday, July 17, 2020

श्रीजी वैली में पांचवीं मंजिल से गिरी वित्तीय सलाहकार की पत्नी, मौत

बिचौली मर्दाना स्थित एक रेसीडेंसी में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पांचवीं मंजिल की छत से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में उसके पति और बेटा थे। दोनों ने बताया- वे चाय देकर दो मिनट में आने का बोलकर गई थीं। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
कनाड़िया थाने के एएसआई विजय सिंह के अनुसार बी-11 श्रीनाथ रेसीडेंसी श्रीजी वैली, बिचौली मर्दाना निवासी 45 वर्षीय विदिता पति कीर्ति कुमार शर्मा की पांचवीं मंजिल से गिरने से शुक्रवार दोपहर 2 बजे मौत हो गई। उनके पति वित्तीय सलाहकार हैं। वे भी पति के साथ ऑफिस जाती थीं। पति ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त विदिता, वे और उनका 22 वर्षीय बेटा यशस्वी घर पर थे। यशस्वी एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र है। दोपहर 2 बजे के दरमियान विदिता पति और बेटे को चाय देकर छत से दो मिनट में आने का बोलकर चली गई। करीब पांच मिनट बाद अचानक किसी चीज के नीचे गिरने की आवाज आई। पति-बेटे ने छत पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था, तब तक नीचे मौजूद चौकीदार की पत्नी भी गिरने की आवाज सुनकर भागी। उसने देखा कि विदिता नीचे लहूलुहान पड़ी हुई थीं। यह देखकर वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मल्टी के लोग पहुंच गए। तत्काल विदिता को उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्ट मॉर्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल के शवगृह में रखा है। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

घटनास्थल देखा है, परिजन के बयान नहीं हुए हैं : एएसआई
एएसआई विजय ने बताया कि वे जांच के लिए घटना स्थल का निरीक्षण किया है, लेकिन अभी कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। परिजन भी सदमे में हैं। आस-पास के लोगों का कहना है कि दंपती काफी अच्छे से रहते थे। यदि उन्होंने खुद छलांग लगाई है तो इसका कारण पता नहीं है। घटना के वक्त छत पर कोई नहीं था। पुलिस को शंका है कि उन्होंने आत्महत्या की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/financial-advisors-wife-falls-from-fifth-floor-in-shreeji-valley-127524995.html

No comments:

Post a Comment